रायपुर

छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की एक सीट के लिए 18 दावेदार
22-Jun-2026 8:37 PM
छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की एक सीट के लिए 18 दावेदार

15 कालेज, 2330 सीट,41309 ने दी है परीक्षा

राष्ट्रीय स्तर पर औसत दोगुना, नतीजों के बाद और संघर्ष बढ़ेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। कल हुए री नीट परीक्षा में छत्तीसगढ़ से शामिल 45 हजार से  अधिक अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह  है कि आखिर कितने उम्मीदवारों का नीट पास करने का सपना पूरा होगा।

कल हुई इस परीक्षा में 90त्न यानी  41309 शामिल हुए थे। 4664 शामिल नहीं हुए।  छत्तीसगढ़ के 10 शासकीय,5 निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2330 सीट हैं। इनमें से कुछ  अजा जजा, ओबीसी,एनआरआई, फ्रीडम फाइटर, के साथ मैनेजमेंट कोटे की भी सीटें शामिल हैं। इन्हें निकाल दें तो सामान्य वर्ग के लिए कुछ सौ सीटें ही शेष रह जाएंगी। इस तरह ओवर आल हरेक सीट के लिए 17.73 यानी पूर्णांक में 18 विद्यार्थी दावेदार होंगे। इनमें से कोई एक ही एमबीबीएस कर सकेगा। यदि कल शत प्रतिशत ने परीक्षा दी होती तो यह औसत और बढ़ जाता। साथ ही नीट नतीजों के बाद फेल पास के अनुसार आंकड़ा और बढऩा तय है।  वहीं राष्ट्रीय स्तर पर दावेदार दोगुना निकलता है।

 देश भर में इस साल री-नीट में 22.79 लाख छात्र हिस्सा लिया है लेकिन  सीटें उतनी नहीं है।  जिसकी वजह से इस परीक्षा के लिए कंपटीशन और ज्यादा बढ़ गया है। एमबीबीएस की एक सरकारी सीट के लिए 36 उम्मीदवार मैदान में हैं।आज तक के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर  देश के 450 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करीब 63,160 एमबीबीएस की सीटें हैं। वहीं, 373 निजी और डीम्ड मेडिकल कॉलेजों में 66,443 सीटें हैं, लेकिन कम फीस और अच्छे मौके के लिए छात्र सरकारी कॉलेजों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

सीट मैट्रिक के मुताबिक, देश के मेडिकल कॉलेज में कुल 1,29, 603 एमबीबीएस की सीटें हैं. इनमें दोनों सरकारी और निजी संस्थान शामिल है. लेकिन छात्र अपनी सुविधाओं के मुताबिक सरकारी कॉलेजों का चयन करते हैं. जरा सोचिए 1, 29, 603 सीटों पर 22.79 लाख छात्रों के बीच मुकाबला चल रहा है. हालांकि, कई छात्रों को इसमें असफलता भी मिलेगी लेकिन संख्या कई ज्यादा बड़ी है।

छत्तीसगढ़ में कॉलेज और सीटें

रायपुर 230

दुर्ग    200

बिलासपुर     150

रायगढ़       100

अंबिकापुर     125

कोरबा 125

राजनांदगांव   125

महासमुंद     125

कांकेर 125

जगदलपुर     125

बालाजी       250

रिम्स 150

रावतपुरा      100

शंकराचार्य     250

अभिषेक      150

कुल सीटें 2330 सीट

10 सरकारी,5 निजी कॉलेज

 सरकारी 1430, निजी 900 सीटें


अन्य पोस्ट