रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। पेमेंट का फर्जी ट्रांजेक्शन दिखा कर 45 हजार का रेबेन मेटा का चश्मा खरीदने वाले अज्ञात व्यक्ति पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
जयश्री आप्टीकल के संचालक दीपक मोटवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। इसके अनुसार 18 जून को करीबन 11.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आये और अच्छा चश्मा दिखाने बोला। इसपर दुकान स्टाफ प्रदीप कुमार और मुकेश कुमार ने रेबेन मेटा कंपनी का चश्मा कीमत 45,000 रू दिखाया । जो उसने पसंद कर लिया। कीमत 45000 रू को पे करने एकाउंट नंबर पूछने पर प्रदीप कुमार ने दुकान का आईसीआईसीआई का खाता नं दिया । इस पर उसने 45,000 रू का अपने मोबाईल नंबर में ट्रांजेक्शन स्लिप दिखाया । और उसे चश्मा दे दिया गया। इसके बाद 19 जून को दीपक ने आईसीआईसीआई खाते में बेलेंस चेक करने पर 45,000 रू कोई पेमेंट नहीं आया था । दीपक ने तुरंत उसे काल कर बात की तो उसने पैसा दे देने और नेटवर्क प्राबलम बताया । किंतु दो दिन बाद भी पेमेंट नहीं किया गया है । फोन करने पर कहता है कि पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर लो । इस प्रकार उसने रकम का फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज दिखाकर चश्मा लेकर 45,000 रू की धोखाधडी की ।