रायपुर

जमीन का पट्टा दिलाने फर्जी वकील ने ठगे 10 हजार
21-Jun-2026 8:15 PM
जमीन का पट्टा दिलाने फर्जी वकील ने ठगे 10 हजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। जमीन का पट्टा दिलाने फर्जी वकील ने ग्रामीण से 10 हजार की ठगी कर दी। आरोपी ने  फर्जी पहचान पत्र से  वकील के भेस का उपयोग कर लोगो भरोसा जीत लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 ग्राम धुसेरा, पोस्ट सिवनी मुजगहन निवासी 53, रूपचंद गिलहरे ने बताया कि वह गांव में किराना दुकान संचालित करता  हैं। रूपचंद के पास नजूल भूमि है, जिसका पट्टा अभी तक नहीं बन पाया है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाया।

 1 जून 2026 को फर्जी मनीष कुर्रे उनके घर पहुंचा। उसने खुद को अधिवक्ता बताते हुए अपना परिचय पत्र दिखाया। वकील समझकर रूपचंद और उसके परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया। बातचीत के दौरान जब भूमि संबंधी समस्या की जानकारी मिली तो आरोपी ने हाईकोर्ट के माध्यम से जमीन का पट्टा बनवाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उसने दो किस्त में 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने रूपचंद को 20 जून को रायपुर कोर्ट बुलाकर अतिरिक्त 10 हजार मांगे। इस दौरान रूपचंद ने अपने छोटे भाई घनश्याम गिलहरे को भी कोर्ट बुला लिया। कोर्ट परिसर में बातचीत के दौरान आरोपी ने खनन पट्टा आबंटन से जुड़े  दस्तावेज दिखाया। दस्तावेज देखकर रूपचंद और उनके भाई को शक हुआ। डिस्क बाद वहां मौजूद कुछ अधिवक्ताओं से आरोपी के बारे में पूछताछ की। अधिवक्ताओं ने बताया कि वे उस व्यक्ति को नहीं पहचानते और उसे पहली बार देख रहे हैं।

इसके बाद अधिवक्ता आकाश सोनी और योगीराज वर्मा सहित अन्य लोगों ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम हरीश डहरिया बताया। वह फर्जी पहचान का उपयोग कर लोगों को ठग रहा था।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराओं 318(2), 319(2), 336(3) और 340 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट