रायपुर
एनएसयूआई के पदाधिकारियों के वसूली का ऑडियो वायरल
21-Jun-2026 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। एनएसयूआई के पदाधिकारियों के वसूली का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर एवं उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी पर कथित वसूली के गंभीर आरोप लगे। इन पर एक क्लब में विवाद का वीडियो सामने आने के बाद पीडि़त लडक़ों को एफआईआर का भय दिखाकर वसूली का आरोप है। इतना ही नहीं अपने ही संगठन कार्यकर्ताओं से पुलिस को ज्ञापन दिलवाया गया। और अब मामला सेटल करने रकम की मांग करते कर रहे हैं। यह ऑडियो इसी बातचीत का बताया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे