रायपुर

सिलतरा धरसीवां में नहीं मिला रोहिंग्या, बांग्लादेशी
21-Jun-2026 8:14 PM
सिलतरा धरसीवां में नहीं मिला रोहिंग्या, बांग्लादेशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। सिलतरा में पहचान छिपा कर रह रहे पुराने अपराधी की यूपी पुलिस के हाथों गिरफ्तारी के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस सक्रिय हुई। कल रात सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में  चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान श्रमिकों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन किया ।थाना प्रभारी धरसीवा एवं चौकी प्रभारी सिलतरा की  टीमों ने श्रमिक बस्तियों, किराये के मकानों एवं विभिन्न फैक्ट्रियों में निवासरत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन किया गया।

उनके पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।मकान मालिकों को सभी किरायेदारों की जानकारी एवं दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस सत्यापन कराने की समझाइश दी गई। सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।बाहरी राज्यों से अपराध कर क्षेत्र में आकर छिपने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कोई भी संदिग्ध रोहिंग्या अथवा बांग्लादेशी नागरिक नहीं पाया गया।


अन्य पोस्ट