रायपुर

फादर जैसा रिश्ता आयोजित
21-Jun-2026 8:13 PM
फादर जैसा रिश्ता आयोजित

माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर का आयोजन

रायपुर, 21 जून। फादर्स डे के अवसर पर  रविवार को नटराज हॉल, महेश भवन, जी.ई. रोड,  में भावपूर्ण एवं पारिवारिक कार्यक्रम फादर  जैसा रिश्ता आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन के माध्यम से ससुर और बहू के स्नेह, सम्मान, अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव से भरे रिश्ते को मंच पर सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।

 सचिव ने आयोजन की भूमिका प्रस्तुत की।  एंकर ने उत्साहपूर्ण अंदाज़ में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर लगभग 30 प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, वहीं लगभग 80 लोगों ने उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला समिति की भी सराहनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का परिचय, रिश्तों पर आधारित प्रस्तुति, गीतों का कनेक्शन, मुहावरों की पहचान, बातों-बातों में, विजुअल मेमोरी गेम, बॉल सेफ जोड़ी सेफ तथा म्यूजिकल कार्ड ट्विस्ट जैसे रोचक राउंड्स आयोजित किए गए, जिन्होंने पूरे माहौल को उल्लास, हँसी और आत्मीयता से भर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों को विजेता मानते हुए स्नेहपूर्वक सम्मानित किया गया। विशेष रूप से ससुरजी द्वारा बहू को खानदानी कंगन पहनाकर रिश्ते के सम्मान, स्वीकृति और स्नेह का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। अंत में फैमिली म्यूजिक मोमेंट, ग्रुप फोटो सेशन एवं स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन माहेश्वरी महिला समिति की पारिवारिक मूल्यों, सांस्कृतिक भावनाओं और रिश्तों को सहेजने की सुंदर सोच का प्रेरणादायक उदाहरण बना।इस सफल आयोजन में समिति की संयोजिका शशि आर. मोहता एवं प्राची मोहता का विशेष सहयोग रहा। समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राठी एवं सचिव श्रीमती भावना मरदा ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट