रायपुर

श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस मना
21-Jun-2026 8:11 PM
श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस मना

रायपुर, 21 जून।  कचना, अमलतास केसल स्थित श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर के चतुर्थ स्थापना  वर्ष के अवसर पर मंदिर में स्थापित मुनीसुब्रतनाथ भगवान की मूल प्रतिमा का अभिषेक एवं  वृहद शांतिधारा  की गई। यह पूजन  सुरेश मोदी के मार्गदर्शन में हुआ। मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन  अजित जैन ने  बताया कि तीन वर्ष पूर्व अमरकंटक   में संपन्न पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में इन प्रतिमाओं को  आचार्य विद्या सागर जी ने ‘सूरि मंत्र’ प्रदान कर  बनाया। इस मुल प्रतिमा अतिशय यह हुआ कि  जो भी श्रावक इस प्रतिमा के दर्शन करता है वह इन्हीं का हो जाता है आचार्य श्री ने शारीरिक अस्वस्थता होने पर भी अन्य स्थानों की प्रतिमाओं को  छोडक़र इस प्रतिमा को स्वयं अपने सामने रायपुर के लिए रवाना किया।


अन्य पोस्ट