रायपुर

शाम अंधड-बारिश, कई जिलों में अलर्ट
20-Jun-2026 7:09 PM
 शाम अंधड-बारिश, कई जिलों में अलर्ट

रायपुर, 20 जून। मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच शाम अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने धमतरी और गरियाबंद जिलों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान  कुछ जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। वहीं सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्के  से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना जताई गई है।


अन्य पोस्ट