रायपुर

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित, 2246 पात्र
20-Jun-2026 7:07 PM
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित, 2246 पात्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 02 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

भारत सरकार साक्षरता एवं शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा  परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी बीते दो वर्ष से माशिमं को दी गई है।  मंडल का दावा है कि उसके बाद से  परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पूर्व में 20 हजार पंजीकृत होते रहे और इस वर्ष 31909 ने पंजीयन कराया था। इनमें से 28509 शामिल हुए थे। और 13662, उत्तीर्ण हुए और 1405 उत्तीर्ण हुए लेकिन दस्तावेजों की कमी की वजह से अपात्र श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा में अधिकतम प्राप्तांक के अनुसार 2246 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन्हें 9-12 वीं तक अध्ययन के लिए 4 वर्ष तक हर माह 1-1 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

यह परीक्षा शासकीय स्कूलों में 8 वीं में अध्ययन रत छात्र छात्राएं दे सकती हैं।अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के निर्देशन, उपसचिव डॉक्टर बी रघु  के मार्गदर्शन, परीक्षा नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई थी।


अन्य पोस्ट