रायपुर

योग दिवस का आयोजन दो विभागों के बीच उलझ गया- ठाकुर
20-Jun-2026 7:06 PM
योग दिवस का आयोजन दो विभागों के बीच उलझ गया- ठाकुर

रायपुर, 20 जून। छत्तीसगढ़ में इस बार योग दिवस का आयोजन दो विभागों के बीच उलझ गया है। इस वजह से राजधानी में ही तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व सचिव संजय सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने चिकित्सा आयुष विभाग के अधिकारियों और  सीएमएचओ को फोन कर राजधानी के मुख्य आयोजन स्थल वहां पहुंचने के लिए समय विशेष पहनावे को लेकर संपर्क किया था।

 किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। उनका कहना था कि समाज कल्याण विभाग देख रहा है। वहां के  राज्य और जिला अधिकारियों ने आयुष विभाग पर थोप दिया। वहीं सीएमएचओ ने विशेष पहनावे के टी-शर्ट आदि को भी पल्ला झाड़ लिया है।  बताया गया है कि सभी टी शर्ट सरगुजा, बिलासपुर, कवर्धा और एमसीबी जिले भेजे जा रहे हैं।

ठाकुर ने एक बयान में कहा कि  राज्य सरकार ने पिछली कैबिनेट की बैठक में योग को समाज कल्याण से आयुष विभाग को सौंप दिया था। इसके बाद से आयुष को तैयारी करनी थी। जो नहीं की जा रही है। वहीं कल के आयोजन के लिए सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि भी तय कर दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट