रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजनआदर्श विद्यालय, मोवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के पवित्र उच्चारण के साथ शांत एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसने सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक शांति और ऊर्जा का अनुभव कराया।
योगाभ्यास की शुरुआत स्ट्रेचिंग एवं वार्म-अप अभ्यासों से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रमुख आसनों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सबिता चतुर्वेदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी मानसिक तनाव एवं प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। यदि प्रतिदिन केवल पाँच मिनट भी योग किया जाए, तो तनाव कम होगा, एकाग्रता बढ़ेगी तथा जीवन अधिक संतुलित एवं स्वस्थ बनेगा। यह कार्यक्रम अभय सिंह, सुश्री नूपुर, सुश्री कनिका एवं विपिन के मार्गदर्शन एवं समन्वय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ हुआ।