रायपुर

कैबिनेट में धारा 49 विलोपित करने का प्रस्ताव पारित करे-नामदेव
20-Jun-2026 7:03 PM
कैबिनेट में धारा 49 विलोपित करने का प्रस्ताव पारित करे-नामदेव

रायपुर, 20 जून। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने राज्य सरकार से  23 जून  को मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49 को विलोपित (हटाने) करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यह धारा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) के भुगतान में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि धारा 49 के कारण महंगाई राहत के भुगतान के लिए दोनों राज्यों की सहमति आवश्यक होती है, जिससे लाखों पेंशनरों को समय पर राहत नहीं मिल पाती। इस व्यवस्था के चलते दोनों राज्यों के

साढ़े पांच लाख से अधिक पेंशनर एवं परिवार पेंशनर पिछले 25 वर्षों से इस प्रावधान के कारण असमानता और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

महासंघ ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से यह भी आग्रह किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2026 से स्वीकृत 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) एवं महंगाई राहत (डीआर) का  कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाए।


अन्य पोस्ट