रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जून। राजधानी में बीते दिनों चोरी और मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इनमें डीडी नगर इलाके स्थित पशुपतिनाथ नर्मदेश्वर मंदिर से दान पेटी और टिकरापारा इलाके में पुरानी विवाद का बदला लेने युवक पर जानलेवा हमला, महंगे नारियल बेचने को लेकर दुकान संचालक से मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
डीडीनगर के मुताबिक डीडी नगर निवासी गायत्री सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पशुपतिनाथ मंदिर की देखरेख करती हैं। 18 जून की सुबह उसने साफ-सफाई करने के बाद दान पेटी को मंदिर में रखा था। जो शाम 7 बजे पूजा के लिए मंदिर पहुंचने पर दान पेटी वहां से गायब मिला। आसपास तलाश करने के पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गायत्री ने इसकी सूचना समिति के सदस्यों को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर लालपुर तालाब के पास पुराने विवाद को लेकर रामेश्वर चक्रधारी के साथ मारपीट हो गई। राहन, अतुल और उसके साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर किसी धारदार चीज से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, पेट और पैर में चोटें आई हैं। उधर एक अन्य मामले में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाने ईश्वरी निषाइ के साथ मारपीट हो गई। यह विवाद नारियल पानी की कीमत को लेकर हुआ।
ईश्वरी निषाद ने पुलिस को बताया कि उसकी कमल विहार स्थित वेंकटेश अस्पताल के सामने चाय-नाश्ते की दुकान है। 19 जून की दोपहर 2.30 बजे देवपुरी निवासी हिमांशु साहू और राहुल साहू उसकी दुकान पहुंचे और नारियल पानी महंगा बेचने की बात कहकर विवाद करने लगे। दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान हिमांशु साहू ने हाथ में पहने कड़ा से ईश्वरी पर हमला कर दिया।