रायपुर
प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया निरीक्षण
19-Jun-2026 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज विधान सभा स्थित समिति कक्ष में हुई। अजय चन्द्राकर के सभापतित्व में हुई । बैठक में कुंवर सिंह निषाद, श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा, लोक निर्माण तथा आवास पर्यावरण एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । बैठक में लाभाण्डी स्थित अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी का स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। तद्नुसार सभी ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस अकादमी का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे