रायपुर
29 को रायपुर में लगेगी ‘डाक अदालत’, 24 तक दर्ज करा सकेंगे शिकायतें
18-Jun-2026 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। डाक सेवाओं से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर द्वारा 29 जून को परिमंडल स्तरीय ‘डाक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा। यह डाक अदालत सोमवार को शाम 4 बजे जय स्तंभ चौक स्थित रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) भवन की द्वितीय मंजिल में आयोजित होगी। डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाओं, लघु बचत योजनाओं, आवर्ती जमा , बचत बैंक खातों, बचत पत्रों, रजिस्ट्री, मूल्य देय पार्सल , एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर, डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे