रायपुर
जुर्माना पटाते ही अमृतसरी रेस्टोरेंट का सील खोला निगम ने
17-Jun-2026 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। नगर घड़ी चौक स्थित अमृतसरी रेस्टोरेंट के संचालक के द्वारा निगम को 1 लाख रूपए का जुर्माना अदा करने और स्वच्छता को लेकर शपथ पत्र देने के पश्चात सील खोली गयी। इससे पहले जोन 4 की टीम ने विगत दो दिन पहले होटल अमृतसरी रेस्टोरेंट को सील किया था। यह कार्रवाई निगम उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी की उपस्थिति में की गई थी। यहां गंदगी का आलम यह था कि बाथरूम के पास बिरयानी से भरा मटका रखा हुआ था। हालांकि सालों से बकाया टैक्स राशि को लेकर न निगम प्रशासन ने न संचालक की ओर से कोई जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


