रायपुर
रायपुर, 17 जून। एसपी ग्रामीण श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर धरसीवा एवं सिलतरा पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आकस्मिक (सरप्राइज) जांच की। इस दौरान संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सडक़ सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया। विशेष रूप से ढाबा एवं होटल परिसरों में लगाए गए अत्यधिक तेज एवं चकाचौंध उत्पन्न करने वाले प्रकाश (ओवर लाइट/हाई इंटेंसिटी लाइट) को बंद रखने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही,भारी वाहनों एवं ट्रकों को सडक़ के किनारे अनियंत्रित रूप से खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करने तथा पार्किंग के दौरान पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से चालू रखने हेतु समझाइश दी गई, जिससे सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।


