रायपुर
रायपुर, 17 जून। स्टेट बैंक के 71 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कचहरी चौक स्थित सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल (सीपीपीसी) ने पेंशनर मीट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में 50 से अधिक पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (बिजनेस एंड ऑपरेशंस) दीपक अभिषेक ने कहा कि सीपीपीसी रायपुर का पूरा स्टाफ नई तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणाली के माध्यम से पेंशनरों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने कार्य कर रहा है। उन्होंने पेंशनरों से आग्रह किया कि वे बैंक की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने सुझाव बैंक प्रशासन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीपीसी के एजीएम एस. पी. मुंड ने की। सीपीपीसी के मुख्य प्रबंधक वाई. गोपाल कृष्णा पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, रेलवे पेंशनर यूनियन के अध्यक्ष ए. के. राव ने अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम में अधिकारियों एवं पेंशनरों के मध्य बैंकिंग सेवाओं, पेंशन भुगतान व्यवस्था तथा पेंशनरों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती निर्मला ने किया।
इस पेंशनर मीट में प्रमुख रूप से जे. पी. मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, टी. पी. सिंह, बी. एस. दसमेर, अनिल पाठक, शैलेन्द्र सिन्हा, आर. जी. बोहरे, डॉ. शेषा सक्सेना, आर. के. हुकरे, जी. वी. दिनकर सहित अनेक पेंशनर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


