रायपुर
जनता के विश्वास पर खरा उतरने कार्य करना हमारा दायित्व है - सुनील सोनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। दक्षिण विधायक सुनील सोनी महापौर श्रीमती मीनल चौबे वामन राव लाखे एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में 70 लाख की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
महंत वार्ड के खो खो तालाब के पास नहावन आदि आयोजनों हेतु 10 लाख से शेड निर्माण करवाया जायेगा। कुशालपुर स्कूल परिसर में प्रार्थना शेड का निर्माण लगभग 6 लाख रू. की स्वीकृति से विधायक मद से शीघ्र करवाया जायेगा। रोड नाली पुलिया सामुदायिक भवन आदि विविध नये विकास कार्य वार्ड 66 के 10 भिन्न स्थानों पर शीघ्र करवाये जायेंगे।
इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रमेश सिंह ठाकुर, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष श्रीमती सरिता आकाश दुबे, एमआईसी सदस्य पूर्व पार्षद विजेता मन्नू यादव, अखिलेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष सचिन संघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रामकिंकर ठाकुर, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, ईई लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, नवयुवको की बडी संख्या में शामिल हुए।इसमें वार्ड 66 में कन्नौजे धोबी परिसर आदर्श नगर कुशालपुर में सौंदर्याकरण कार्य 5 लाख में मां कर्मा सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास कुशालपुर में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख में, रंगमंच निर्माण पीयूष नगर मलसाय तालाब के पास कुशालपुर में 3 लाख रू. में, सामुदायिक भवन निर्माण प्रथम तल हेतु आदिवासी कालोनी कुशालपुर में 10 लाख में, शासकीय हाईस्कूल कुशालपुर में 5 लाख 95 हजार में नवीन प्रार्थना शेड निर्माण वार्ड 66 में आदर्श नगर विनोबाभावे नगर रामायण नगर सोनकर बाडी शीतला मंदिर के सामने कर्मचारी कालोनी में सडक व नाली निर्माण 8 लाख 82 हजार रू. में, संतोषी चौक आदिवासी कालोनी डबरी पारा, साहू पारा, यादव पारा, तरूण नगर तुलसी नगर में सडक नाली निर्माण कार्य 8 लाख 98 हजार में और मां दंतेश्वरी अखाडा में मरम्मत एवं संधारण कार्य 9 लाख की लागत से शीघ्र किये जाने भूमिपूजन कर नागरिको को सौगात दी गई। वार्ड 66 में ही विधायक निधि से शीघ्र 2 मजिला नया सामुदायिक भवन प्रज्ञा गायत्री मंदिर कुशालपुर के सामने विधायक निधि से बनाया जायेगा। इस हेतु रायपुर दक्षिण विधायक और महापौर ने भूमिपूजन किया।


