रायपुर

आत्मानंद स्कूलों के इच्छुक शिक्षकों के आदेश एक दो दिन में-यादव
15-Jun-2026 7:03 PM
आत्मानंद स्कूलों के इच्छुक शिक्षकों के आदेश एक दो दिन में-यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बताया कि आत्मानंद स्कूलों में जाने के इच्छुक शिक्षकों के आदेश एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। इनमें इंग्लिश और अन्य विषयों के लिए इन शिक्षकों के आवेदन मिले हैं। इसी तरह से विभाग ने 15 जुलाई के पहले साढ़े पांच हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर ली है। इन शिक्षकों की आत्मानंद, विवेकानंद और अन्य उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए की जाएगी।  शिक्षकों के लिए स्कूल परिसर में कुत्ता पकड़ अभियान को लेकर कोई आदेश नहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज स्पष्ट किया कि शिक्षकों के लिए स्कूल परिसर में कुत्ता पकड़ अभियान को लेकर कोई आदेश नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदस्थापना दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के स्कूलों को लाभ मिलेगा तथा रिक्त पदों की समस्या काफी हद तक दूर होगी। मंत्री ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, बायोमेट्रिक व्यवस्था, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत के नियमित आयोजन जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की जा रही हैं। साथ ही प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरित की जाएगी।


अन्य पोस्ट