रायपुर
बाल श्रम कराने वालों पर खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को जिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष की अगुवाई में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, श्रम विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने खमतराई में संचालित मारुति नंदन स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-02 में कार्यरत 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास, परामर्श एवं आवश्यक संरक्षण कीज्ञप्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
शबाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए चेतावनी दी गई। बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, 79, भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(5), 146 एवं बालक एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 यथा संशोधित 2016 की धारा 3, 3(क), 14 और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत प्रतिष्ठान के संचालक, प्रबंधक, ठेकेदार एवं अन्य शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध खमतराई थाना में प्राथमिकी दर्ज करने कहाज्ञ गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अधिनियम के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला बाल संरक्षण इकाई ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी बच्चे से मजदूरी कराए जाने की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि बच्चों को सुरक्षित बचपन एवं शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।