रायपुर

इग्नू में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू
13-Jun-2026 7:43 PM
इग्नू में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  ने उच्च शिक्षा की राह देख रहे शोधार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए अपने पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय कुल 36 विभिन्न विषयों या विधाओं में शोध करने का मौका दे रहा है। इच्छुक और योग्य छात्र बिना किसी देरी के इग्नू के आधिकारिक पीएचडी पोर्टल द्बद्दठ्ठशह्व-श्चद्धस्र.ह्यड्डद्वड्डह्म्ह्लद्ध.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इग्नू  के अनुसार, छात्र साइकोलॉजी, नृविज्ञान एंथ्रोपोलॉजी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, बायकेमिस्ट्री और केमिस्ट्री जैसे 36 प्रमुख और लोकप्रिय विषयों में रिसर्च के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पूरी आवेदन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय ने 1 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की है। प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन या हार्ड-कॉपी के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2022 के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर (स्नातकोत्तर) की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमानुसार अंक सीमा में 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।


अन्य पोस्ट