रायपुर
एमएमआई के सामने नाले पर निर्मित 10 अवैध पाटे तोड़े गए
13-Jun-2026 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। निगम का बारिश पूर्व नाला सफाई और बाधा दूर करने का अभियान जारी है। जोन 10 की टीम ने वार्ड 55 के लालपुर में एमएमआई हॉस्पिटल के सामने नाले पर निर्मित बड़े आकार के लगभग 10 अवैध पाटों को थ्री डी मशीन की सहायता से तोडक़र नाला सफाई की बाधा दूर की।
जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा की उपस्थिति में यह तोड़ा गया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे