रायपुर
फ्यूज़ काल स्टाफ प्रशंसा पत्रों से सम्मानित
13-Jun-2026 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था ने विद्युत कंपनी के ब्रेक डाउन फ्यूज़ काल स्टाफ को प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया। संस्था ने दिन रात परिश्रम करने वाले कर्मचारी को राम रक्षा वस्त्र, सेफ्टी ग्लव्स, टॉर्च लाइट, वाटर बोटल युक्त किट भेंट के रूप में दिया ।सहायक अभियंता श्रीमती निधि उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। समिति सदस्यों ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए सुरक्षा से काम करने का अनुरोध किया है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, पदाधिकारी नटराज,संदीप, विद्या लक्ष्मी ,मंगेश , शैलेन्द्र ,रामेश्वर, एम गणेश ,एस गणेश, सी श्रीलक्ष्मी, के माणिक्यम, वसंत लक्ष्मी , हरि और अन्य सदस्य का योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


