रायपुर

सिलियारी सामूहिक दुष्कर्म, मामला दबाने वालों में शामिल कांग्रेस नेता समेत दो और गिरफ्तार
13-Jun-2026 7:39 PM
सिलियारी सामूहिक दुष्कर्म, मामला दबाने वालों  में शामिल कांग्रेस नेता समेत दो और गिरफ्तार

पीड़िता का दादा और दो पहले ही गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। सिलयारी में नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में  दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला कांग्रेस पर उल्टा और भारी पड़ता नजर आ रहा है। इन दोनों में से एक कांग्रेस नेता है जो मामले को दबाने लेन देन में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

बता दें कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई को लेकर पूर्व विधायक और ग्रामीण जिला कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

 गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर और मोहम्मद उस्मान सैफी है। सैफी को रायपुर एक निजी न्यूज चैनल का संवाददाता बताया गया है। हालांकि उसकी ओर से खबर कवर करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन में शामिल होना बताया गया है।

मालूम हो कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में पीडि़ता के दादा आरोपी पक्ष से सेटलमेंट के नाम पर 1.30 हजार ले रहा था। वीडियो के सामने आते ही रायपुर ग्रामीण पुलिस ने  दादा समेत तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। अब कांग्रेस नेता और खुद को पत्रकार कहने वाले मोहम्मद उस्मान सैफी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  आरोपियों का नाम-1. सूरज सिंह ठाकुर 35  खोना चौकी सिलयारी, 2. मोहम्मद उस्मान सैफी  36  सिलयारी। दरअसल, चौकी सिलयारी में 18 अप्रैल को गुमशुदा बालिका के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से गुम हो गयी है। इस पर थाना धरसीवा में 137 (2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान गुमशुदा बालिका को 18 अप्रैल को खोजा गया।

पीडि़ता का महिला पुलिस के द्वारा बयान दर्ज करवाया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति व न्यायालय के समक्ष पेश कर 183 बीएनएसएस का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। बालिका के द्वारा किसी भी प्रकार अपराध होने से इंकार किया गया व प्रकरण ख़ारिज के लिये वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया।

इसी बीच इसी मामले में नाबालिग के दादा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अपराध को छुपाने के लिए पैसे लेते हुए दिखाया गया था। इस आधार पर पुलिस एसपी ग्रामीण के द्वारा खारजी प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फिर से जाँच के आदेश दिए गए। जाँच के दौरान नाबालिग का बयान दर्ज करवाया गया, जिसमें खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही।

पीडि़ता के बयान के बाद 2 आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की पुष्टि कर तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस की जाँच में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबित कर दिया है।


अन्य पोस्ट