रायपुर

पैसा लेनदेन और घूरूवा विवाद में चाकू, डंडे रॉड चले, घटना में कई लोग घायल
12-Jun-2026 9:40 PM
पैसा लेनदेन और घूरूवा विवाद में चाकू, डंडे रॉड चले, घटना में कई लोग घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। राजेंद्रनगर, कबीर नगर और खरोरा में तीन जगहों हमले हुए। इनमें राजेंद्र नगर में व्यपारी पर किसी चीज से हमला, कबीर नगर में युवक के सिर पत्थर दे मारे वहीं खरोरा में घूरूवा विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

 राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर अशोका रत्न मोवा निवासी सुमित नामवानी  पर जान लेवा हमला हो गया। सुमित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि 10 जून की शाम वह अपने दोस्त हिमांशु खटवानी के साथ अमलीडीह स्थित मनोज हिन्दूजा के घर मिलने गए थे। बातचीत के दौरान पुराने  लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मनोज हिन्दूजा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके बेटे दिव्यांश हिन्दूजा ने किसी नुकीली चीज से उससपर हमला कर दिया। जिससे सुमित के सिर में चोट आई। घायल का मेकाहारा में इलाज कराया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर कबीर नगर में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। पीडि़त महिला संपूर्णा ने इसकी शिकायत कबीर नगर थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 10 जून की शाम उनका नाती राजा पिल्ले घर पर पैसे लेने आया था। इसी दौरान घर के बाहर दुर्गेश खरे और आशिष गुप्ता उससे विवाद करने लगे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बाद में पत्थर से हमला कर दिया। जिससे राजा पिल्ले के सिर, माथे और दोनों हाथों में चोट आई। उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

 वहीं खरोरा के ग्राम कोडापार में घूरवा को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। संतराम ने शिकायत में बताया कि उनके घूरवा के पास पड़ोसी जवाहर ओगरे शराब की खाली बोतलें फेंकता था।  जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में पहले भी इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। 11 जून की सुबह खाद निकालने के दौरान विवाद बढ़ गया। जवाहर ओगरे, दीनेश उर्फ डेनिश समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रॉड, हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। घटना में संतराम समेत कई लोगों को चोटें आई। वहीं मारपीट के दौरान दुर्गाबाई ओगरे के गले से सोने के पांच लॉकेट भी गिर गया।


अन्य पोस्ट