रायपुर
गोलबाजार में मोबाइल व्यवसायी से ठगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। राजधानी में साइबर ठगों ने एक मोबाइल व्यवसायी को फर्जी ट्रैफिक चालान एपीके फाइल भेजकर 2.63 लाख रुपए की ठगी कर दी। ठगों ने पहले व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी फिर मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से दो महंगे स्मार्टफोन ऑर्डर किया। मामले में गोलबाजार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
रविभवन स्थित एसआर मोबाइल दुकान के संचालक शेखर माखीजा ने बताया कि 5 जून को उनके व्हाट्सएप पर व्हीकल हब नाम के मैसेज मिला था। मैसेज में उसकी कार सीजी 04 एचबी 6949 का 1000 रुपए का ट्रैफिक चालान आया था। साथ ही आरोपी ने एक एपीके फाइल भेजी गई थी।
शेखर माखीजा ने फाइल को खोलकर देखा तो मैसेज खाली था। दूसरे दिन उसे एयरटेल की ओर से कॉल फॉरवर्डिंग रिक्वेस्ट का मैसेज मिला। जिसे उसने रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद उसके मोबाइल पर के्रडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन के दो ट्रांजेक्शन मैसेज आए।
जिसकी जांच करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट के माध्यम से दो महगे मोबाइल फोन ऑर्डर किया गया है। जिसकी कीमत 1,31,711 रुपए और 1,31,762 रुपए बताया गया। इस प्रकार उसके के्रडिट कार्ड खाता से 2,63,473 रुपए निकाल लिए गए।
ठगी की जानकारी मिलते ही शेखर ने अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया। इसके बाद उसने साइबर अपराध हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।
मामले में गोलबाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों, फ्लिपकार्ट ऑर्डर की डिलीवरी डिटेल, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।
मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.43 लाख तीन मोबाइल फोन किए ऑर्डर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। मोबाइल हैकिंग के जरिए साइबर अपराधियों ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 1.43 लाख के तीन मोबाइल फोन ऑर्डर कर दिए। मामले में टिकरापारा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केतन यशवंत महाजन, निवासी कमल विहार सेक्टर-4 रायपुर, ने शिकायत बताया कि 24 मई 2026 की रात करीब 8.10 बजे उनके मोबाइल फोन को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर बैंक खाता से 1,04,555 रुपए क्रेडिट कार्ड से 39,062 रुपए खर्च कर दिए। अज्ञात ने इस रकम से तीन मोबाइल फोन ऑर्डर किए गए। मोबाइल फोन दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र स्थित एक पते पर डिलीवर कराने के लिए ऑर्डर किए गए थे। यह आर्डर किसी सुमन नामक के व्यक्ति नाम से हुआ था। जिसमें उसका मोबाइल नम्बर भी दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही केतन ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
केतन ने बताया कि डिलीवरी नम्बर पर कई बार कॉल कर संपर्क किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद केतन ने टिकरापारा थाना जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर मोबाइल नंबर, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ऑर्डर डिटेल और डिलीवरी एड्रेस की जांच कर रही है।


