रायपुर

सोता देख कमरे से तीन मोबाइल और नकदी पार, ई-रिक्शा की बैटरी भी
10-Jun-2026 9:38 PM
सोता देख कमरे से तीन मोबाइल और नकदी पार, ई-रिक्शा की बैटरी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। पुरानी बस्ती इलाके में अज्ञात चोर ने एक मकान में  घुसकर तीन मोबाइल फोन और नकदी पार कर दिए। घटना उस समय हुई जब गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खुला छोडक़र युवक और उसका दोस्त सो गए थे।

करन पंकज गार्डन के पास पोस्ट ऑफिस के सामने अपने दोस्त के साथ किराए के कमरे में रहता है। 6 जून की शाम काम से लौटने के बाद वह अपने दोस्त महेंद्र कुमार के साथ खाना खाकर सो गया। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दरमियान सुबह 4 बजे नींद खुलने पर करन कमरे में मोबाइल ढूढ़ने लगा, दोस्त महेंद्र के साथ कमरे में तलाश किया। लेकिन उसका भी मोबाइल कमरे में नहीं मिला। कमरे से करन का पर्स में रखे 9,500 रुपए भी गायब थे। कोई अज्ञात चोर कमरे से  तीन मोबाइल फोन, नकदी चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कीमत 24,500 रुपए बताई जा रही है। शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, गंगा नगर चौबे कालोनी निवासी एक व्यक्ति की ई - रिक्शा चोरी हो गई। लाईफ बर्थ हास्पिटल के सामने गंगाराम नगर चौबे कालोनी निवासी संतोष कुमार ने इसकी रिपोर्ट आजाद चौक थाना में दर्ज कराई है।  उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह सुमीत भोसले की ई रिक्शा किराए से चलता है। उसने रोज की तरह अपनी रिक्शा  घर से थोडी दूर लाईफ बर्थ हास्पिटल के सामने शाम 6  बजे खडी किया था। और  घर चला गया। दूसरे दिन वह आकर देखा तो रिक्शा की डिक्की खुली हुई थी।  ई रिक्शा में लगी तीन बैटरी नही थे।  जिसकी सूचना उसने वाहन मालिक सुमीत भोशले मकान मालिक नरेन्द् जंघेल को दिया।  चोरी गए बैटरी कीमत 15000  बताया गया है।  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।   जिसके बाद उसने थाना जाकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 305 सी का अपराध दर्ज क्या है। मामले में जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट