रायपुर
कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन
10-Jun-2026 9:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने आज 10 जून को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रेषित किया। इसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता, अवकाश नगदीकरण, अनुकंपा नियुक्ति की सीमा समाप्त करने जैसे ज्वलंत मांगे शामिल हैं। रायपुर जिला अध्यक्ष पीतांबर पटेल एवं पेंशनर्स एसोसिएशन संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि आज के प्रदर्शन में रामचंद्र तांडी,संजय शर्मा नरेश वाढ़ेर,प्रवीण ढिडवंशी, चितरंजन यादव, संजय यादव विजय डागा होरीलाल छेड़ैया सहित सैकड़ो कर्मचारी शामिल थे यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


