रायपुर

उरला से आरंग तक मारपीट, बंटवारे को लेकर महिला का गला दबाया, मोहल्ले में भी बवाल
09-Jun-2026 7:22 PM
उरला से आरंग तक मारपीट, बंटवारे को लेकर महिला का गला दबाया, मोहल्ले में भी बवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। राजधानी के उरला, खमतराई,तेलाबांधा और आंरग इलाके में मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इनमें पैतृक संपत्ति, बारात , शराब पीने पैसों की मांग और मोहल्ले में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इन घटनाओं में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मारपीठ और अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 उरला पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर बीरगांव निवासी छमेश्वरी चंद्राकर ने शिकायत में बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उसके देवर विवेक चंद्राकर, ससुर मोतीलाल चंद्राकर और ननंद विनिता चंद्राकर ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर छमेश्वरी का गला दबाया तथा परिवार सहित घर छोडऩे और जान से मारने की धमकी दी।

उधर खमतराई के शक्तिपारा उरकुरा निवासी रिंकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 जून की रात मोहल्ले में हो रहे विवाद के दौरान प्रमोद साहू, नारद साहू और उमा साहू ने उन्हें और उनकी सास फूलबाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेलीबांधा केे सतनामी पारा निवासी दुलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 जून की रात साजन बंजारे ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पीडि़त को पसली और पैर में चोटें आई हैं। आरंग थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में शक्तिलाल पारधी और धर्मेंद्र पारधी के साथ मारपीट हो गई। समारोह के दौरान वे पंचमुखी मंदिर के पास स्थित ढाबे में गए थे। जहां टेबल गिरने की बात को लेकर उनके साथ विवाद हुआ, जिसके बाद गोलू उर्फ सतीश और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। घटना में शक्तिलाल के सिर तथा धर्मेंद्र के गले के पास चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट