रायपुर
रायपुर, 9 जून। भा.क.पा. के राज्य सचिव के साजी ने बताया कि देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एनी राजा, एनएफआईडब्ल्यु की जनरल सेक्रेटरी निशा सिद्धू और एआईवाईएफ और एआईएसएफ के दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। इनपर आर.एस.एस. वर्कर्स के हमले की पार्टी कड़ी निंदा करती है। एनी राजा और निशा सिद्धू, सीजेपी द्वारा बुलाये गये प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं। एक्जाम स्कैम, पेपर लीक और भर्ती में गड़बडिय़ों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिन्होंने बार-बार भारत स्टूडेंट्स और युवाओं के साथ धोखा किया है। यह हमला डेमोक्रेटिक अधिकारों पर सीधा हमला है और बी.जे.पी./आर.एस.एस. की गठबंधन की अपनी नाकामियों के खिलाफ जनता के गुस्से के हर शांतिपूर्ण इजहार को दबाने की बढ़ती बेचैनी को दिखाता है। साजी,मीडिया प्रभारी जी. जी. बरनवा ने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी लोगों की आवाज को दबा नहीं पायेगी। ऐसे हमले न्याय, जवाबदेही, छात्रों तथा युवाओं के अधिकारों के लिये लडऩे के डेमोक्रेटिक ताकतों के इरादों को और मजबूत करेंगे।


