रायपुर

शिक्षा अधिकारी बनकर हेडमास्टरों को दे रहे डीई निलंबन की धमकी
09-Jun-2026 7:18 PM
शिक्षा अधिकारी बनकर हेडमास्टरों को दे रहे डीई निलंबन की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। एक अज्ञात कालर द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के हेड मास्टरों को बजट की जानकारी देने के नाम पर धमकाया जा रहा है। इस संबंध में बताया गया कि

जिला शिक्षा विभाग में पिछले वर्ष प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य हेडमास्टर पदों पर जिनकी पदोन्नति हुई है। उन्हें इस अज्ञात नंबर से काल किया जा रहा है।

कॉल करने वाला अपना नाम नहीं बताता परंतु खुद को शिक्षा विभाग रायपुर का अधिकारी बताकर  हेड मास्टरों पर बजट में घपला करने का आरोप लगाते हुए  विरुद्ध जांच होने की धमकी दे रहा है। साथ ही यह भी कहता है कि जांच चलते तक 3 महीने तक परेशान रहोगे और निलंबित भी किया जा सकता है। इसके शिकार हेड मास्टरों ने आगाह करते हुए वाट्सएप मैसेज में आगाह किया है कि यदि आप शिक्षा विभाग से संबंधित हैं तो यह नंबर किसका है ? क्या वह बीटीआई ग्राउंड के पास स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में पदस्थ है ? इसकी पुष्टि  करने के बाद ही बजट संबंधित गोपनीय  जानकारी उससे शेयर कीजिए ।


अन्य पोस्ट