रायपुर
वार्डो में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन चिन्हित
09-Jun-2026 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निगम ने सभी 700वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन स्थल का चिह्नित कर लिया है। वहां निगम ने आवश्यक सूचना बोर्ड भी लगा दिया है। निगम ने कहा है कि आवारा श्वानों संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र से आवारा श्वानों को पकडक़र एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम के प्रावधानों के अनुसार उनका डी-वॉर्मिंग, एंटी रेबीज टीकाकरण एवं बधियाकरण कराया जा रहा है। चिन्हांकित स्थल जोन 1 वार्ड 3 में बसंत विहार गेट नंबर 1, वार्ड 4 में भनपुरी बाजार, वार्ड 5 में हमर अस्पताल, वार्ड 15 में दही हांडी मैदान, वार्ड 16 में खमतराई बाजार, वार्ड 17 में मुर्रा भ_ी पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड 18 तिलक नगर, जोन 2 वार्ड 6 डब्ल्यूआरएस मैदान।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


