रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जून। सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा सभा से भेंट की। अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि समाज की भूमि का आबंटन शासन द्वारा पूर्व में किया जा चुका है,जिस पर बाजार मूल्य से अधिक प्रब्याजी शुल्क जो करोड़ों में है देय है। उक्त राशि में छूट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा ने सितंबर में आश्वस्त किया था।
इस अवसर पर सरयू पारीण सभा द्वारा प्रकाशित वैवाहिक पत्रिका तुलसी दर्पण की एक प्रति उन्हें भेंट की गई। डॉ रमन सिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में समुचित प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में आर एल द्विवेदी, बी के मिश्रा, बृस्नेन्द्र मिश्रा, प्रभाकर तिवारी,राजेन्द्र शर्मा, प्रवीणचौबे,उमाकान्त पान्डेय, बैजनाथ मिश्रा, शिवम् त्रिपाठी, अंकुश शुक्ला आदि शामिल रहे ।


