रायपुर
राजिम विधायक को सर्व समाज के पदाधिकारियों ने दी जन्मदिन की बधाई
09-Jun-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 9 जून। सर्व समाज संभाग रायपुर के अंतर्गत रायपुर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने विधायक रोहित साहू को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। बधाई देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी, गरियाबंद जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल सहित विभिन्न समाजों के अन्य प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


