रायपुर

जेसीबी मशीन का गबन, फर्म संचालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
08-Jun-2026 7:06 PM
जेसीबी मशीन का गबन, फर्म संचालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। फर्म के मालिक ने कर्मचारी पर गबन का आरोप लगाया है उसने कर्मी थाना में विकास पाल पर जेसीबी मशीन के गबन और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। खमतराई थाना का मामला।

नागेन्द्र रवि ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने नाम पर जेसीबी कंपनी का बैकलोडर खरीदा था। जेसीबी के संचालन और देखरेख के लिए विकास पाल को चालक एवं मुंशी के रूप में नियुक्त किया था। 3 दिसंबर 2025 को जेसीबी बैकलोडर को सांकरा स्थित निको जायसवाल कंपनी में किराए पर लगाया गया था। जिसके बाद काम खत्म होने के बाद वाहन को भनपुरी चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था। इस बीच विकास पाल ने उसकी जानकारी के बिना वाहन को वहां से ले जाकर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दी।

नागेन्द्र रवि ने बताया कि 21 से 25 फरवरी 2026 के बीच वाहन पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। जिसके बाद विकास पाल ने बिना जानकारी दिए उसे किसी अन्य व्यक्ति के कब्जे में दे दिया।

पूछताछ करने पर विकास पाल ने बताया कि उसने वाहन अनस खान नामक व्यक्ति को दे दिया है। इसके अलावा वाहन से संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड और पैन कार्ड में भी छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद नागेन्द्र ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विकास पाल के खिलाफ 316-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू की जा रही है।


अन्य पोस्ट