रायपुर

पीएससी: तीसरे दिन और घटे परीक्षार्थी
08-Jun-2026 7:05 PM
पीएससी: तीसरे दिन और घटे परीक्षार्थी

रायपुर, 8 जून। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के तीसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की गई। वहीं पहले दो दिन के मुकाबले सोमवार को अभ्यर्थियों की संख्या और कम हुई। सुबह की पाली में कुल 1099 में से 1009 अभ्यर्थी ने ही परीक्षा दी। यानी 90 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पीएससी ने  व्यापक व्यवस्थाएँ की है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, गोपनीयता, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालित हो रही हैं।


अन्य पोस्ट