रायपुर

नशेड़ी पति शौक पूरा करने करता था पैसों की मांग, तलाक की धमकी भी, मामला दर्ज
08-Jun-2026 7:04 PM
नशेड़ी पति शौक पूरा करने करता था पैसों की मांग, तलाक की धमकी भी, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। तरुण नगर लोधीपारा निवासी 35 वर्षीय निशा बघेल ने अपने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाई है। आरोप है कि नशे का आदी मंगलू बघेल  आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पैसों की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दिया करता था। निशा ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है।

 निशा बघेल की शादी करीब 19 वर्ष साल पहले उसकी शादी मंगलू बघेल से हुई थी। शादी में मिले सोने के आभूषणों के बावजूद उसका पति और ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ताना देते थे। दूसरी शादी में अधिक दहेज मिलने की बात कहकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता रहा।

उसका पति नशे का आदी है उसने अपना शौक पूरा करने के लिए उसके गहने भी बंच दिए। शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता था।  इस तरह वर्ष 2024 में मारपीट कर उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का अन्य महिला के साथ संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर पति और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। 4 जून 2026 को पति ने घर आकर  दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद समाज के कुछ लोगों के सामने तलाक देने का दबाव बनाया गया। मना करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी गई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 85 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।


अन्य पोस्ट