रायपुर

कल कैबिनेट में डीए-डीआर एवं कैशलेस चिकित्सा पर निर्णय ले सरकार - महासंघ
08-Jun-2026 7:04 PM
कल कैबिनेट में डीए-डीआर एवं कैशलेस चिकित्सा पर निर्णय ले सरकार - महासंघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने 9 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों के लिए जनवरी 2026 से लंबित 2त्न डीए-डीआर स्वीकृत करने तथा एरियर्स भुगतान का निर्णय लेने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि डीए-डीआर में देरी से लाखों कर्मचारी एवं पेंशनर प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सभी पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने का भी आग्रह किया है। महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव एवं अन्य पदाधिकारी क्रमश: जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आलोक त्रिवेदी, एन आर साहू, लोचन पांडेय, उर्मिला शुक्ला टी पी सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा आदि ने उम्मीद जताई है कि कैबिनेट कर्मचारी एवं पेंशनर हित में सकारात्मक निर्णय लेगी।


अन्य पोस्ट