रायपुर

मुख्य सचिव ने कर्मचारी चयन मंडल के कार्यों का रिव्यू किया
08-Jun-2026 7:03 PM
मुख्य सचिव ने कर्मचारी चयन मंडल के कार्यों का रिव्यू किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। मुख्य सचिव विकासशील ने आज  मंत्रालय में आला सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को वरीयता दे क्रियान्वयन एवं प्रगति की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए ।

  बैठक में ई-ऑफिस, ई अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डेसबोर्ड, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, टीबी मुक्त भारत, सेवा सेतु, पीएम सूर्य घर बिजली सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी रखने एवं कर्मचारी चयन मंडल के कार्यों की प्रगति की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से ली।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, सहित राज्य शासन के सभी विभागों के  प्रमुख सचिव, सचिव मौजूद थे।


अन्य पोस्ट