रायपुर

पदभार ग्रहण के बाद से मुख्य सचिव से मिलने पेंशनर्स महासंघ को नहीं मिला समय‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
08-Jun-2026 7:00 PM
पदभार ग्रहण के बाद से मुख्य सचिव से मिलने पेंशनर्स महासंघ को नहीं मिला समय‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने  मुख्य सचिव विवेकशील के पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार पत्राचार कर पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हेतु मिलने का समय मांगा है, किंतु कई महीनों के प्रयास के बावजूद अवसर नहीं मिल पाया है।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री द्वय अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अनेक जटिल एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण मुख्य सचिव के हस्तक्षेप एवं मार्गदर्शन से संभव है।

उन्होंने बताया कि महासंघ द्वारा कई बार पत्र लिखकर तथा अन्य माध्यमों से समय मांगा गया, लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय से हाल ही में विगत 4 जून को यह सूचना दी गई कि मुख्य सचिव ने महासंघ के पत्र को वित्त सचिव के पास भेज दिया है और पेंशनर्स प्रतिनिधिमंडल को वित्त सचिव से मिलने के लिए कहा गया है। महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री टी. पी. सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के संगठन की इस प्रकार की उपेक्षा पर दु:ख व्यक्त किया है।

महासंघ के रायपुर संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा, जिला  अध्यक्ष आर जी बोहरे ने आशा व्यक्त की है कि मुख्य सचिव शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल को भेंट का अवसर प्रदान करेंगे।


अन्य पोस्ट