रायपुर

स्व. भुवनेश्वर के परिवार को सर्व यादव समाज ने दी 1 लाख की सहायता
08-Jun-2026 6:59 PM
स्व. भुवनेश्वर के परिवार को सर्व यादव समाज ने दी 1 लाख की सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। भाजपा पार्षद के गिरोह के हाथों जान गंवाने वाले स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव के पीडि़त परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने  सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 1.5 लाख  की सहायता राशि प्रदान की गई।यह सहयोग राशि  प्रांताध्यक्ष  रमेश यदु के मार्गदर्शन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव के दिशा-निर्देश तथा मगधा यादव समाज रायपुर के जिलाध्यक्ष गजानंद यादव की पहल पर एकत्रित की गई। मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार यादव ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।  कार्यक्रम में मुकेश यादव, राम यादव, अनिल यादव, शेखर यादव, जितेश यादव, ओम प्रकाश यादव (उपाध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद), बलवंत यादव, बल्ला यादव सहित विभिन्न समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट