रायपुर

भिलाई में 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर शुरू, राजधानी में रौशनी मजबूत होगी
08-Jun-2026 4:51 PM
भिलाई में 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर शुरू, राजधानी में रौशनी मजबूत होगी

पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढक़र 160 एमवीए हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) ने राजधानी सहित दुर्ग की विद्युत पारेषण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने  220/132 केवी उपकेंद्र, भिलाई में 160 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना की गई। इसे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने आन किया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता (सब-स्टेशन)  अब्राहम वर्गीज, मुख्य अभियंता (सिविल)  संजय तिवारी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता  आर. के. तिवारी सहित सीएसपीटीसीएल एवं सीएसपीडीसीएल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि योजना के अंतर्गत पूर्व स्थापित 125 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाकर 160 एमवीए किया गया है। इस क्षमता वृद्धि से भिलाई एवं आसपास के औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

परियोजना के पूर्ण होने से राजधनी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई, गुरूर, बालोद तथा आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति करने में सहायता मिलेगी। साथ ही विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता में वृद्धि, वोल्टेज प्रोफाइल में सुधार तथा पारेषण तंत्र पर भार के बेहतर वितरण के कारण ओवरलोडिंग की संभावनाओं में भी कमी आएगी।

 यह क्षमता वृद्धि भविष्य की औद्योगिक एवं शहरी विकास आवश्यकताओं को पूरा करेगा ।


अन्य पोस्ट