रायपुर

रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 10-11 को ट्रेनें रद्द
07-Jun-2026 8:23 PM
रसमड़ा स्टेशन पर  नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 10-11 को  ट्रेनें रद्द

रायपुर, 7 जून। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग एवं प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। यह कार्य 09 जून  को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर 18 बजे से 22:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके पश्चात 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर 18 बजे से 22:30 बजे तक पुन: 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून  को 11:30 बजे से प्रारंभ होकर 12 जून  को 02:30 बजे तक कुल 15 घंटे की अवधि में  किया जाएगा।

निरस्त/रद्द होने वाली डेमू/मेमू गाडिय़ों का विवरण -  68709 रायपुर-डोंगरगढ़  68710 डोंगरगढ-रायपुर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया । 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़। 68713 गोंदिया-इतवारी । 68716  इतवारी-गोंदिया ।  68714 इतवारी-बालाघाट।  68715 बालाघाट - इतवारी  10-11 जून को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडिय़ाँ - 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर,  दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी। 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर,  दुर्ग स्टेशन से समाप्त होगी तथा डोंगरगढ़-दुर्ग के मध्य निरस्त रहेगी।

 


अन्य पोस्ट