रायपुर

गंदगी: थाली एक्सप्रेस, मधुशाला बार पर जुर्माना
07-Jun-2026 8:19 PM
गंदगी: थाली एक्सप्रेस, मधुशाला बार पर जुर्माना

रायपुर, 7 जून। निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंदगी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को होटल भोजनालयों में जांच की इस दौरान गोल चौक क्षेत्र में थाली एक्सप्रेस होटल में 3000 रुपये, मधुशाला बार में 3000 रुपये,  कुशालपुर चौक इन्डियन काफी हॉउस में 2000 रुपये आमापारा में फल ठेला संचालक से 1500 रुपये कुल 9500/ रुपये का जुर्माना वसूला। टीम ने व्यवसायियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए करने पर इन पर कुल 9500 रूपये का जुर्माना किया। निरीक्षण के दौरान जोन 5 स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा,  स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू एवं प्रेम मानिकपुरी ने की।


अन्य पोस्ट