रायपुर

प्रकृति और पर्यावरण फोटो प्रदर्शनी
07-Jun-2026 8:13 PM
प्रकृति और पर्यावरण फोटो प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में फोटो गैलरी आयोजित की गई। इसमें  स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रकृति और पर्यावरण थीम पर तस्वीरें प्रदर्शित किया।  प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने सभी तस्वीरों की प्रशंसा की।  बॉटनी की विभागाध्यक्ष डॉ वैभव आचार्य ने कुल 250 तस्वीरों में से 10 बेहतरीन तस्वीरों को सम्मानित किया। महाविद्यालय की ओर से डॉ. कल्पना मिश्रा ने इन तस्वीरों को मीडिया के साथ साझा किया है।


अन्य पोस्ट