रायपुर

पुण्यतिथि पर नरसिंह मण्डल को दी गई श्रद्धांजलि
07-Jun-2026 8:12 PM
पुण्यतिथि पर नरसिंह मण्डल को दी गई श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरसिंह मण्डल को की पुण्यतिथि पर गुरू घासीदास कॉलोनी में सतनामी समाज के सांस्कृतिक भवन प्रांगण में प्रतिमा स्थल पर  पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नमन किया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुन्दर जोगी, वरिष्ठ पत्रकार सुखनन्दन बंजारे, सतनामी समाज के पदाधिकारी  मनीष कोसरिया, नंदू मार्कण्डेय, तुलाराम टंडन, अंजोर दास बंजारे, सुखदास बंजारे, नरेश कुमार, मान सिंग गिलहरे, प्रकाश बन्दे, चेतन चंदेल सहित उपअभियंता  राहुल थारानी ने भी श्रद्धांजलि दी।


अन्य पोस्ट