रायपुर
कुवैत से नागपुर आया था, कल ही हुई थी एफआईआर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। राजधानी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। कुवैत से पति शाहिद रज़ा ने कॉल कर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया था। आरोपी को सिविल लाईन पुलिस, नागपुर से पकड़ लाई है। उसके नागपुर आने की खबर पर टीम भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय उसने पुलिस टीम के साथ झूमा झटकी बदतमीजी की। वहीं शाहिद की मां, बच्ची को लेकर भाग ग?ई है। उसके रायपुर लाने की खबर पर तलाकशुदा पत्नी एक बच्ची को लेकर थाने पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि ट्रिपल तलाक का दोषी शाहिद, कुवैत में सरकारी इंटेलिजेंस सिक्युरिटी में काम कर रहा है। पुलिस, इंटरपोल की मदद से इसकी तस्दीक कर रही है।
पत्नी के हवाले से पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शाहिद रजा (42 वर्ष) के तीन तलाक कहते ही ससुराल वाले भी उसे घर से भी बाहर निकल दिए। पीडि़ता के दो बच्चे हैं , जिन्हें लेकर अब पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में पति के खिलाफ शिकायत कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ट्रिपल तलाक नियंत्रक के नए कानून के मुताबिक पुलिस ने कल ही एफआईआर दर्ज कर लिया था।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर 08 को राजातालाब निवासी 36 वर्षीय पीडि़ता का विवाह चौरसिया कॉलोनी, मस्जिद रायपुर निवासी शाहिद रजा 42 वर्ष के साथ नागपुर में मुस्लिम रीति-रिवाज हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति कुवैत में नेटवर्किंग एवं साइबर क्षेत्र में काम करने चला गया। इस बीच उनके दो बच्चे हो गए थे। कुवैत में रहने के कारण वे अधिकांश समय परिवार से दूर रहते थे और वैवाहिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे थे। वह पत्नी बच्चों को लेकर भी नहीं जा रहा था।
पीडि़ता ने बताया कि छुट्टियों में भी मोहम्मद शाहिद रजा भारत नहीं आते थे और न ही वैवाहिक संबंधों को सामान्य बनाए रखने का कोई प्रयास करते थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
पीडि़ता ने पुलिस में दी शिकायत में आगे बताया कि 1 नवंबर 2025 को लगभग दोपहर 3 बजे पति ने कॉल किया। इस दौरान वो रिश्ते में भाई के घर में थी। इसी दौरान पति ने कॉल कर गाली-गलौज की और सीधे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इसके बाद रिश्ता खत्म कहते हुए फोन भी काट दिया। पीडि़ता ने बताया कि पति को कॉल कर मायके पक्ष के लोगों ने समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पति ने उनसे भी गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। पति के तीन तलाक क हते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने भी पराई औरत कहते हुए घर से निकाल दिया।
पीडि़ता ने जब पति से कह कि वो पुलिस से शिकायत करेगी तो आरोपी रायपुर आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पति के खौफ के चलते पीडि़ता छुप-छुपकर रह रही थी।
पति की प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी ने अब सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।


