रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। प्रतिबंधित कोडीन नशीली सिरप के 250 शीशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जो वजन में 25 लीटर बताया गया है।
शुक्रवार को गुढिय़ारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झाबक पेट्रोल पम्प के पास खड़े युवक को घेरा। वह इलाके के किसी मेडिकल स्टोर्स को डिलीवरी देने आया था।
पूछताछ में व उसने अपना नाम अनिल कुमार साहू 33 निवासी मंगलबाड़ा चरौदा दुर्ग का बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन की शीशियां मिलीं। इनके संबंध में उसके पास कोई बिल बिल्टी या अन्य कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने अनिल कुमार साहू को 249 शीशी सिरप,1 मोबाइल फ़ोन कुल कीमत लगभग 1,40,000/- रूपए को जप्त कर धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है । पुलिस इसके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक के संबंध में पूछताछ और पड़ताल कर रही है।
एक पाव गांजे के साथ दो गिरफ्तार
थाना उरला पुलिस ने कल शाम पारधी पारा में ग्राहक तलाश रहे गांजे के दो सप्लायर को पकड़ा।पूछताछ में दोनों ने ने अपना नाम मीना बघेल 40 मटकनवा पारा सरकारी स्कूल के पास उरला एवं राम खिलावन उर्फ राकेश चौधरी 30 बीरगांव बताया । उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 260 ग्राम गांजा कीमत लगभग 13,000/- रूपए जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया।
इसी क्रम में शुक्रवार को खमतराई पुलिस ने एक्टिवा सीजी 04 एनएम 4477 में अवैध गांजा लेकर मेटल पार्क रोड, रावांभाठा क्षेत्र में बेचने जा रहे दो युवकों को घेरा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र कुमार ध्रुव बताया।
एक्टिवा की डिक्की से सेलोटेप में लिपटे एक पैकेट में 02 किलो 40 ग्राम गांजा मिला । इसकी कीमत 1,00,000/- आंका गया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गांजे को सरायपाली क्षेत्र से लाकर रायपुर में सुधांशु अवधिया के पास खपाने की तैयारी में थे।
पुलिस ने सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया 22 निवासी बीरगांव को भी गिरफ्तार कर 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।


