रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में कल रविवार को आप पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन के प्रमुख वक्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत भी रहेंगे । आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति, युद्ध, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य के गिरते स्तर पर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लागू न होने के कारण परेशानआम जनता की समस्याओं पर संजय सिंह विस्तार से प्रकाश डालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, देवलाल नरेटी प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, अनुषा जोसेफ, कुलदीप खनूजा, मिहिर कुर्मी, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, नवनीत नंदे, कलावती मार्को, इमरान खांन, अजीम खांन, आदि नेताओं ने राजधानी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में आने की अपील की है।


